हरदोई : कछौना का आरोग्य मंदिर उपकेन्द्र पुरवा खुद 'कुपोषित', परिसर बना तबेला, जिम्मेदार मौन

Jun 13, 2026 - 17:33
Jun 13, 2026 - 19:35
 0  2
हरदोई : कछौना का आरोग्य मंदिर उपकेन्द्र पुरवा खुद 'कुपोषित', परिसर बना तबेला, जिम्मेदार मौन

कछौना/ हरदोई, अचल वार्ता। विकास खण्ड कछौना के स्वास्थ्य केंद्र व आरोग्य मंदिर ग्राम सभा पुरवा में कई माह से नियमित स्वास्थ्य कर्मियों के न आने के कारण परिसर में गंदगी का अंबार व जानवर बांधे जा रहे हैं। झाड़ी उगी है, पल्ले भी टूट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते आमजनमानस स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है। पूरे मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से की है। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र व आरोग्य मन्दिर बनाए गए हैं। परंतु ग्रामीणों में जागरूकता की कमी के चलते व विभागीय अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते यह आरोग्य मंदिर खुद कुपोषित है। विकासखंड कछौना की ग्राम सभा पुरवा में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र व आरोग्य मन्दिर में कई माह से स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से नहीं आते हैं। जिसके कारण भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पल्ले भी टूट चुके हैं। परिसर में बड़ी-बड़ी घास की झड़ी उग गई है। यहां तक गांव के लोग परिसर में जानवर बांधते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का मजाक बनाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य का लाभ न मिल पाने के कारण आम जनमानस झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जाने को मजबूर है। पूरे मामले की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया मामले की स्थलीय जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्यवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0