जौनपुर: कोटेदार अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी परिवारों को समूह से जोड़ने के निर्देश
जौनपुर के मुफ्तीगंज विकास खण्ड में कोटेदारों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने हेतु अभियान पर चर्चा की गई।
गौराबादशाहपुर, जौनपुर, अचल वार्ता। विकास खण्ड मुफ्तीगंज में शनिवार को कोटेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप गांव के प्रत्येक व्यक्ति को आजीविका से जोड़ना एवं अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना रहा। बैठक खंड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज के निर्देशन में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए एडीओ ग्राम्य विकास फूलचन्द कनौजिया ने बताया कि विकास खण्ड के ऐसे अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी परिवार, जो अभी तक समूहों से नहीं जुड़े हैं, उन्हें समूह में जोड़ने तथा आवश्यकता अनुसार नए स्वयं सहायता समूहों का गठन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह कार्य आजिविका मिशन के अंतर्गत पूर्व से चयनित कैडर—समूह सखी, बैंक सखी, आजीविका सखी, एफएलसीआरपी आदि के माध्यम से प्रत्येक गांव में किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी परिवारों की महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी संबंधित कैडर को सौंपी गई है।
बैठक में ग्राम पंचायतों में समूह गठन की आवश्यकता, औचित्य एवं लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सभी कोटेदारों को कन्सेंट फॉर्म वितरित कर पात्र परिवारों को समूह में जोड़ने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
वहीं पूर्ति निरीक्षक गायत्री देवी ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।
- फूलचंद यादव
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0