राम मंदिर में बम ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप, फर्जी कॉल करने वाला युवक हिरासत में

अयोध्या के राम मंदिर में बम ब्लास्ट की सूचना से मची अफरा-तफरी। 112 पर कॉल करने वाला गोंडा का युवक हिरासत में, सूचना फर्जी निकली। पुलिस जांच जारी।

Jan 25, 2026 - 22:12
Feb 2, 2026 - 21:04
 0  3
राम मंदिर में बम ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप, फर्जी कॉल करने वाला युवक हिरासत में

अयोध्या, अचल वार्ता।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में बम ब्लास्ट की सूचना मिलने से शनिवार रात अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और रामनगरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। हालांकि जांच में यह सूचना फर्जी निकली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,

शनिवार रात करीब 10:30 बजे डायल 112 पर एक युवक ने फोन कर राम मंदिर में बम ब्लास्ट होने की सूचना दी थी। कॉल मिलते ही अयोध्या पुलिस, खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा बल तुरंत सक्रिय हो गए। पूरे मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में युवक के गोंडा जिले का रहने वाला होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से असंतुलित बताया जा रहा है।

फिलहाल इंटेलिजेंस एजेंसियों और अयोध्या पुलिस द्वारा युवक से गहन पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने अभी तक आरोपी का नाम और पूरा पता सार्वजनिक नहीं किया है।

पुलिस का कहना है

मामले की पूरी जांच जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, हालांकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0