लखीमपुर खीरी : दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न मामले में पति और सास गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मितौली महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली के नेतृत्व में, आज दिनांक 05.08.2026 को मैगलगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 326/2026 धारा 80(2)/85 BNS व 3 /4 डी0पी0एक्ट थाना मैगलगंज जनपद खीरी बनाम 1.(पति) विजय पुत्र स्व कमलेश 2. (सासु) रामदेवी पत्नी स्व कमलेश 3. (जेठ) राहुल पुत्र स्व कमलेश 4. (जेठानी) रिंकी पत्नी राहुल 5. (देवर) ओपिन्द्र पुत्र स्व कमलेश 6. (अजिया ससुर) बाबूराम पुत्र अज्ञात निवासीगण ग्राम खरेहना थाना मैगलगंज खीरी में दिनांक 04.08.2026 से वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त विजय कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी खरेहना थाना मैगलगंज जनपद खीरी उम्र करीब 25 वर्ष व 01 नफर अभियुक्ता रामदेवी पत्नी कमलेश उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम खरेहना थाना मैगलगंज खीरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0