लखीमपुर खीरी: आधार, पैन कार्ड, सिम कार्ड और जीएसटी दस्तावेजों का भारी जखीरा बरामद

Mar 31, 2026 - 16:42
Mar 31, 2026 - 17:32
 0  37
लखीमपुर खीरी: आधार, पैन कार्ड, सिम कार्ड और जीएसटी दस्तावेजों का भारी जखीरा बरामद

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो भोले-भाले एवं गरीब व्यक्तियों को बहकाकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, सिम कार्ड आदि प्राप्त कर उनका दुरुपयोग करते हुए जाली दस्तावेज तैयार कर जीएसटी धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना खीरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी

दिनांक 30.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम निम्न हैं:

दीपक सिंह उर्फ भीमा, निवासी ग्राम टिहुरकी, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी

अंकित द्विवेदी, निवासी बेहटा पकोड़ी, थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर

धीरेन्द्र सिंह उर्फ कमल, निवासी गोरिया कला, थाना कोतवाली देहात, जनपद सीतापुर

राजू, निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना ईसानगर, जनपद खीरी

बरामदगी

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में साइबर अपराध में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई, जिसमें शामिल हैं:

  • 37 सिम कार्ड
  • 26 चेकबुक
  • 16 पैन कार्ड
  • 20 आधार कार्ड
  • 21 किरायानामा स्टाम्प
  • 03 रबर स्टाम्प
  • 05 मोबाइल फोन
  • 01 लैपटॉप
  • 01 पेन ड्राइव
  • 01 डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस
  • 04 GST रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • 04 उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • अन्य जाली दस्तावेज एवं फोटो
  • कुल ₹26,100 नकद

पंजीकृत अभियोग

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना साइबर क्राइम खीरी पर मुकदमा संख्या 08/2026, धारा 340(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 66C आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूर्व आपराधिक इतिहास

अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी जनपद खीरी के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत हैं, जिनकी विवेचना साइबर क्राइम थाना खीरी द्वारा की जा रही है।

कार्यवाही जारी

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0