अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भारी वाहनों का डायवर्जन, जानिए पूरा रूट प्लान
अयोध्या में 19 मार्च 2026 को राष्ट्रपति के दौरे के दौरान भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। जानिए सभी रूट, समय और ट्रैफिक प्लान की पूरी जानकारी।
अयोध्या,अचल वार्ता । अयोध्या में 19 मार्च 2026 को राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित आगमन और कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।
जनपद में सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 मार्च 2026 की रात 11:00 बजे से 19 मार्च 2026 की शाम 5:00 बजे तक (या कार्यक्रम समाप्ति तक) भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
इस दौरान मालवाहक वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, डीसीएम आदि को अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और उन्हें विभिन्न मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
सुल्तानपुर रूट: सुल्तानपुर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।
रायबरेली रूट: हलियापुर से वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़ा जाएगा।
आजमगढ़ / अंबेडकरनगर रूट: गोहन्ना मोड़ से दोस्तपुर होते हुए एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन लागू रहेगा।
बाराबंकी रूट: भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ के रास्ते एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।
बस्ती रूट: लोलपुर से वाहनों को नवाबगंज (गोण्डा) की ओर भेजा जाएगा।
गोण्डा रूट: लकड़मंडी से लोलपुर होते हुए बस्ती की दिशा में डायवर्जन रहेगा।
गोरखपुर रूट: गोरखपुर से आने वाले वाहनों को लिंक एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा।
संतकबीरनगर-बस्ती रूट: फुटहिया चौकी से कलवारी-टांडा-अकबरपुर-दोस्तपुर होते हुए एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट।
खलीलाबाद रूट: मंझरिया तिराहा से कटका-धनघटा-बिल्हरघाट फ्लाईओवर से अंबेडकरनगर मार्ग।
बलरामपुर / बहराइच / गोण्डा रूट: जरवल रोड से बहराइच होते हुए टिकोरा मोड़-चहलरी घाट-सिधौली-लखनऊ मार्ग पर डायवर्जन।
कानपुर रूट: कानपुर-उन्नाव-मोहनलालगंज-गोसाईगंज-चांद सराय से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्जन।
लखनऊ रूट: आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन मोहनलालगंज होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर जाएंगे।
सीतापुर / शाहजहांपुर रूट: आईआईएम रोड-दुबग्गा-आलमबाग-शहीद पथ-अहिमामऊ होते हुए एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट।
जरूरी सूचना: यह डायवर्जन सभी भारी वाहनों पर लागू रहेगा
आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है
आम जनता से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0