अयोध्या: दिव्यांग असहाय व गरीबों की निशुल्क चिकित्सा ही सच्ची मानवता- प्राचार्य डॉ आशीष कुमार सिंह
पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। फत्तेपुर में राजकीय डा. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल देवकाली अयोध्या के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार सिंह की अगवाई में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजो का उपचार किया गया।
राजकीय डा बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांग असहाय व गरीबों की निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर उपचार करना ही सच्ची मानवता है उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए योग्य चिकित्सकों के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर चिकित्सा का लाभ जन जन तक पहुंचाया जाए इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजो का उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सा शिविर में डॉ इंदु प्रकाश पटेल डा. रामस्वरूप पांडे डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित कर उपचार किया शैलेंद्र के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज के छात्राओं ने दवा वितरण में सहयोग किया डॉ इंदु प्रकाश पटेल ने बताया कि चिकित्सा शिविर में 214 मरीजो का निशुल्क प्रशिक्षण व इलाज किया गया पार्षद गीता ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजो का उपचार करने के लिए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0