अम्बेडकर नगर : तालाब की खुदाई में हुआ साढ़े पाँच लाख का फर्जीवाड़ा, जांच में हुआ खुलासा

Sep 11, 2025 - 22:25
Oct 22, 2025 - 22:25
 0  56
अम्बेडकर नगर : तालाब की खुदाई में हुआ साढ़े पाँच लाख का फर्जीवाड़ा, जांच में हुआ खुलासा

अचल वार्ता,अंबेडकरनगर। विकासखंड कटेहरी के ग्राम पंचायत सरखने किशुनिपुर में तालाब की खुदाई के नाम पर करीब 5 लाख 41 हजार 376 रुपये का गबन सामने आया है। तालाब खुदाई में मजदूरों को बिना काम कराए भुगतान दिखाया गया और फर्जी फोटो अपलोड कर धनराशि निकाल ली गई।

  मामला तब उजागर हुआ जब शिकायत पर सीडीओ ने मौके पर निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि तालाब की खुदाई में मिट्टी की खुदाई कम मिली। इस प्रकार करीब साढ़े पाँच लाख रुपये की बजट हड़प का मामला सामने आया।

  जांच दल की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि फर्जीवाड़ा करने के लिए पहले स्थान पर 28 अप्रैल को बिना मजदूरों के ही तालाब की फोटो अपलोड की गई और फिर दूसरे स्थान पर 11 मई को भी यही खेल दोहराया गया।

  सीडीओ ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक, सचिव, लेखाकार, वसूली तथा जांच अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। तीन दिन में जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई तय है।इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी धन के दुरुपयोग और विकास योजनाओं में धांधली की यह घटना एक बार फिर स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0