अयोध्या: नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा में तीन सड़कों का किया शिलान्यास
पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद ने रविवार को तीन सड़कों का शिलान्यास किया।
नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के चेयर मैन मोहम्मद राशिद ने रविवार को वार्ड नं 12 में ललक पुरवा में राम अचल के मकान से राम बली यादव के मकान होते हुए पक्की सड़क तक एवं सिकंदर यादव के मकान से सुरेश के मकान सामने तक रबड़ मोल्ड इंटर लॉकिंग सड़क व कवर्ड नाली का निर्माण कार्य किया गया। कैल में शिव रतन के मकान से राम सिंह यादव के मकान होते हुए घनश्याम के मकान तक एवं संजय के मकान से राम आशीष के मकान तक रबड़ मोल्ड इंटर लॉकिंग सड़क तथा नाली कवर्ड का निर्माण कार्य, वार्ड नं 9 में सूफियान के मकान से मस्जिद होते हुए अकबर अली के मकान तक सीसी सड़क व कवर्ड नाली का निर्माण कार्य किया गया।
इस अवसर पर सभासद दीपक यादव, मो जफर सिराज मामा, मुनव्वर खान, प्रदीप यादव, राजू वर्मा, सूरज निषाद, साबिर खान, लल्लू यादव, रामजगत यादव, राजेंद्र यादव, प्रकाश यादव, मुरली यादव, सुरेन्द्र यादव, आशीष यादव, पवन यादव, मुकेश यादव, सुभम यादव, अमन यादव, राम बली यादव, उजागिर यादव, डॉ नसीम, राशिद खान, अफसर अहमद, इमरान, नंदलाल, प्रधान अमन, गुलजार, तारिक, रज़ा सद्दाम हुसैन, फैजान रज़ा आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0