नैनीताल : अमेज़न के गोदाम में लगी आग। दो कर्मियों की मौत
नैनीताल, अचल वार्ता। नैनीताल के हल्द्वानी में अमेज़न के गोदाम में लगी आग पर पुलिस और फायरकर्मियों ने बमुश्किल काबू पाया, इस घटना में दो कर्मियों नरेन्द्र प्रसाद व अमित आर्य की मौत हो गई। 05 जूनकी रात्रि डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी क्षेत्र के रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेज़ॉन के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना हल्द्वानी पुलिस बल और हल्द्वानी अग्निशमन की टीमें बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता भी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली।
गोदाम में आग काफी भीषण थी। पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने अत्यंत सूझबूझ और संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और उसे बुझाया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0