बिजली का डबल डोज’ देख उपभोक्ता परेशान—कहां से आया दूसरा कनेक्शन, शिकायत लेकर पहुंची महिला

Sep 24, 2026 - 21:49
 0  1
बिजली का डबल डोज’ देख उपभोक्ता परेशान—कहां से आया दूसरा कनेक्शन, शिकायत लेकर पहुंची महिला
Photo AI generate

अम्बेडकरनगर अचल वार्ता। बिजली विभाग टांण्डा डीविजन के एक्सियन मोहित कुमार बड़े बड़े कारनामे किस्से दूर - दूर चर्चा में है। गौरतलब है कि एक्सियन मोहित कुमार का हिसाब-किताब का खेल भी कभी-कभी ऐसा सवाल खड़ा कर देता है कि उपभोक्ता सोचने लगे—बिजली एक कनेक्शन से जले या विभाग के रिकॉर्ड में दो-दो कनेक्शन से? मामला टांडा विद्युत वितरण खंड से जुड़ा है, जहां एक महिला ने अपने नाम पर दर्ज कथित दूसरे विद्युत कनेक्शन को बंद कराने और उससे संबंधित बिल निरस्त करने की मांग की है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, श्रीमती निशा देवी पत्नी श्री राम मूरत, निवासी हयातगंज अलीबाग, टांडा ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड टांडा को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उनके नाम पर विभागीय रिकॉर्ड में दो विद्युत कनेक्शन दर्ज दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक उपभोक्ता संख्या 3290865440 वाला कनेक्शन ही उनके उपयोग में है और उसका बिजली बिल नियमित रूप से जमा किया जा रहा है। लेकिन इसी के साथ उपभोक्ता संख्या 8065496000 से भी लगातार बिल भेजे जाने की बात शिकायत में कही गई है। यहीं से कहानी में बिजली से ज्यादा ‘बिल का करंट’ दौड़ने लगता है। महिला का आरोप है कि उन्होंने दूसरे कनेक्शन का कभी उपयोग ही नहीं किया, इसके बावजूद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर कथित तौर पर बकाया जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। अब शिकायतकर्ता ने विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उपभोक्ता संख्या 8065496000 को तत्काल प्रभाव से स्थायी रूप से बंद कराते हुए उससे संबंधित अनावश्यक विद्युत बिल निरस्त किए जाएं।

 सवाल वही—मीटर कौन सा, बिल कौन सा?

       मामला सिर्फ एक उपभोक्ता के बिल का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है जिसमें किसी व्यक्ति के नाम पर कथित रूप से ऐसा दूसरा कनेक्शन दर्ज हो जाए, जिसका वह उपयोग करने से ही इनकार कर रहा है। फिलहाल शिकायतकर्ता ने विभाग से जांच और समाधान की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज ‘दूसरी बिजली’ का कनेक्शन आखिर आया कहां से और बिल किस आधार पर बनता रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0