डूम्सडे क्लॉक 2026: मानवता अब परमाणु विनाश से सिर्फ 85 सेकंड दूर

परमाणु वैज्ञानिकों ने डूम्सडे क्लॉक की सुइयों को आधी रात से 85 सेकंड पहले सेट किया। रूस-यूक्रेन युद्ध, एआई और जलवायु संकट से दुनिया अस्थिर।

Jan 30, 2026 - 21:05
Feb 14, 2026 - 21:07
 0  2
डूम्सडे क्लॉक 2026: मानवता अब परमाणु विनाश से सिर्फ 85 सेकंड दूर

न्यूयॉर्क, अचल वार्ता।

 दुनिया भर में जारी युद्ध और अस्थिरता के बीच डूम्सडे क्लॉक की सुइयां आधी रात से केवल 85 सेकंड पहले सेट की गई हैं। यह अब तक की सबसे खतरनाक चेतावनी है।

1947 में स्थापना के बाद यह प्रतीकात्मक घड़ी कभी इतना पास नहीं पहुंची थी। विशेषज्ञों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान-अमेरिका तनाव, परमाणु हथियारों की नई होड़, जलवायु संकट और एआई का गलत इस्तेमाल इस खतरे को और बढ़ा रहा है।

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि परमाणु शक्तियां और वैश्विक नेताओं ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए, तो मानवता गंभीर खतरे में है। यह समय डराने के लिए नहीं, बल्कि जागरूक करने के लिए तय किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0