Don 3: शाहरुख खान की वापसी की अटकलें, एटली जुड़ने पर ही काम करने को तैयार

डॉन 3 में शाहरुख खान की वापसी की चर्चा, केवल तभी काम करेंगे जब ‘जवान’ के निर्देशक एटली जुड़ेंगे। कृति सेनन लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं।

Jan 20, 2026 - 10:01
Jan 26, 2026 - 22:05
 0  1
Don 3: शाहरुख खान की वापसी की अटकलें, एटली जुड़ने पर ही काम करने को तैयार

मुंबई, अचल वार्ता। फिल्म डॉन फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। पहले खबरें आई थीं कि डॉन 3 में रणवीर सिंह लीड रोल निभाएंगे, लेकिन बाद में पता चला कि रणवीर अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान एक बार फिर डॉन के रूप में वापसी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख केवल तब ही फिल्म में काम करने के लिए तैयार होंगे, जब ‘जवान’ के निर्देशक एटली इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे।

‘जवान’ में शाहरुख और एटली की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि शाहरुख उसी सफल कॉम्बिनेशन को दोहराना चाहते हैं। हालांकि, अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लीड एक्ट्रेस और विलन के लिए कास्टिंग अपडेट

डॉन 3 की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी लगातार बदलाव देखने को मिले हैं। पहले कहा जा रहा था कि रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी होंगी, लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी जगह कृति सेनन को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया जा सकता है।

विलन के किरदार को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। मेकर्स ने इसके लिए विक्रांत मैसी और विजय देवरकों्डा से संपर्क किया था, लेकिन दोनों ने ऑफर ठुकरा दिया।

फ्रेंचाइजी के पहले और दूसरे भाग में शाहरुख खान ने ही लीड रोल निभाया था और उनका स्टाइलिश अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब यह देखना होगा कि डॉन 3 में शाहरुख और एटली की जोड़ी कितनी जल्दी आधिकारिक रूप से सामने आती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0