नौ दिवसीय प्रदर्शनी में दिखी सीएम योगी के कार्यकाल की उपलब्धियां ।

Mar 18, 2026 - 17:18
Mar 18, 2026 - 17:52
 0  2
नौ दिवसीय प्रदर्शनी में दिखी सीएम योगी के कार्यकाल की उपलब्धियां ।

योगी सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष" पूरे... जनप्रतिनिधियों ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां 

लाभार्थियों ने जनप्रतिनिधियों-अफसरो संग देखा सीधा प्रसारण, कलेक्ट्रेट में सीएम का कार्यक्रम लाइव 

विधायकगण, जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया 09 दिवसीय मेले का शुभारंभ, लाभार्थियों को दी सौगातें, खिले चेहरे 

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। उप्र सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन के तत्वावधान में 09 दिवसीय मेले और विकास प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोहा, वही सरकारी योजनाओं के संगम ने लाभार्थियों को कई सौगातें दी। विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार संग फीता काटकर व दीपजलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

  सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने पर केंद्रित लघु फिल्म देखी और सुनी गई। इससे पहले राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। कार्यक्रम का सफल संयोजन सीडीओ अभिषेक कुमार और उनकी टीम ने किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर योगेश वर्मा ने अपार समर्थन देने के लिए आमजनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 9 वर्षों में किसान के उत्थान के लिए, बेरोजगारों को रोजगार देना, परंपरागत उद्यमिता को आगे बढ़ाया गया, मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए जो कार्य किए गए।

 आज प्रदेश विकास की उदाहरण बनकर उभरा है। प्रदेश वही है, जनता वही है, सिस्टम वही है, सिर्फ सरकार बदलने मात्र से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। विधायक ने जिले और उनकी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की कीर्तिमान उपलब्धियों को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत किया और उनकी पुष्टि कराई। कहा कि इन विकास पहलों से आमजन के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार हुआ है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने 09 वर्ष के कार्यकाल में योगी जी के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की कल्याण और प्रदेश को प्रगति की राह पर ले जाने के लिए काम हुआ है। प्रदेश में आज कानून का राज है, जहां जनमानस सुरक्षित महसूस कर रहा है। आज उप्र की कानून व्यवस्था की मिसाल पूरे भारत में दी जाती है। प्रशासन योजनाओं के बेहतर क्रियावयन करते हुए इसे जनमानस तक पहुंचाने में प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। उन्होंने जनमानस के बीच योजनावार आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उपलब्धियां गिनाई। 

कार्यक्रम में विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रेखांकित करते हुए कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम आदमी की जिंदगी में व्यापक बदलाव आया है। सरकार ने अंत्योदय के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

9 दिवसीय मेले में दिखी सीएम योगी के कार्यकाल की उपलब्धियां, जनप्रतिनिधियों ने किया स्टालों का अवलोकन

प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूरा होने पर अभूतपूर्व उपलब्धिया 09 दिवसीय मेले में दिखी। सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अफसरो के साथ सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि मेले में आने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का न केवल जानकारी दे बल्कि उन्हें योजना से जोड़कर उनके जीवन सुगम बनाया जाए। 

सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराती विकास प्रदर्शनी, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ ।

कलेक्ट्रेट में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई 09 दिवसीय विकास प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक योगेश वर्मा व विनोद शंकर अवस्थी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदर्शनी में पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। इससे आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि प्रदर्शनी में किसानों, महिलाओं, युवाओं व वंचित वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और नवाचारों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं सहित आमजन बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने अफसरों संग लाभार्थियों को दी योजनाओं की सौगात, चेहरे खिले 

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक योगेश वर्मा, और विनोद शंकर अवस्थी ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ जिले के 1140 स्वयं सहायता समूहों को 03 करोड़ 42 लाख रुपये का रिवाल्विंग फंड सौंपा। कार्यक्रम में पांच लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड, पांच को पीएम आवास योजना शहरी, पांच को सीएम आवास योजना ग्रामीण, छह को विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूल किट, पांच को पीएम मातृत्व वंदना योजना की धनराशि और 10 को कृषि व उद्यान किट प्रदान की गई। खादी ग्रामोद्योग विभाग ने भी फर्नीचर, दोना-पत्तल, शटरिंग ट्रेड के लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण किया।

इनकी रही मौजूदगी

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, डीसी एनआरएलएम जेके मिश्र, डीपीओ भारत प्रसाद, अपर जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0