देहरादून : फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने कराई हवालात की सैर
देहरादून, अचल वार्ता। राजधानी देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी पर सिटी कन्ट्रोल रूम 112 के माध्यम से डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में दो पक्षो के मध्य झगड़ा तथा फायरिंग होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां 02 व्यक्ति किसी बात को लेकर आपस में झगडा कर रहे थे। अभियुक्तों ने ही कंट्रोल रूम 112 पर फायरिंग की सूचना दी गई। फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर इस प्रकार की किसी घटना का होना प्रकाश में नहीं आया। दोनो व्यक्यिों को समझाने का प्रयास किया गया किंतु वो और अधिक उग्र होकर आपस में झगडा करते हुए एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्त गिरीश सिंह व हिमांशु भट्ट को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत मौके से गिरफ्तार किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0