अयोध्या : ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले
मार्गों का सुदृढ़ीकरण, साफ सफाई व पार्किंग स्थल को लेकर समय से हो व्यवस्था
अयोध्या, अचल वार्ता। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम में आगमन के दृष्टिगत आला अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई।
बैठक में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अनुराज जैन, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था इंद्रा कान्त द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमित कुमार भट्ट, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्गो की सुदृढ़ीकरण, साफ सफाई आदि से संबंधित कार्य, आमंत्रित अतिथियों हेतु चिन्हित स्थलों को देखते हुए पार्किंग सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण किया जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त कार्यक्रम स्थल एवं आवागमन मार्गों पर मानक अनुरूप समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर संबंधित मार्गो को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्रांगण में "मंदिर का ध्वजारोहण" कार्यक्रम को भव्यता से आयोजित किया जाएं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो कार्य आवंटित किया गया है उसके अनुसार अभी से आवश्यक तैयारी कराना सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0