डीएम-एसपी ने दी मुबारकबाद, बांटी खुशियां
लखीमपुर खीरी में ईद-उल-फितर का पर्व उल्लास और सौहार्द के साथ सम्पन्न
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व परंपरा, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिले में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ जिला मुख्यालय स्थित गोटैय्याबाग और सुनहरी मस्जिद का दौरा किया। अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दी और लोगों से मिलकर सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया। पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहे।
इस अवसर पर बच्चों के बीच भी विशेष उत्साह देखने को मिला। डीएम व एसपी ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए टॉफियां और बिस्कुट वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खिलखिलाती मुस्कानें देखी गईं।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि यह पर्व हमें आपसी विश्वास, भाईचारे और सद्भाव को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।जनपदवासियों के अनुशासन, धर्मगुरुओं के सहयोग और प्रशासन-पुलिस की सतर्कता से त्योहार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। आप सभी के सुख, शांति और समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएं। इस दौरान एसडीएम (सदर) अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी, तहसीलदार सदर, ईओ संजय कुमार मौजूद रहे।
पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहे। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, अमित राय एवं सभी उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। पूरे समय डीएम, एसपी अधीनस्थ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कुशलता की रिपोर्ट लेते रहे। प्रशासनिक सक्रियता से पर्व उल्लास और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0