लखीमपुर खीरी : मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

Jun 29, 2026 - 19:57
 0  4
लखीमपुर खीरी : मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर अटल सभागार में बैठक, डीएम ने राजनीतिक दलों को दी समय-सारणी की जानकारी ।

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन (पुनर्गठन) की प्रक्रिया को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने की। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु निर्धारित समय-सारणी से अवगत कराया गया। साथ ही उपजिलाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की संकलित सूची एवं संख्यात्मक सूचना भी उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 जून से 28 जून तक भवनों का चिन्हांकन एवं सत्यापन, 29 जून से 1 जुलाई तक राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार करना, 4 जुलाई को आलेख्य सूची का प्रकाशन एवं आपत्ति-सुझाव प्राप्त करना, तथा 18 जुलाई तक शिकायत एवं सुझावो के निस्तारण के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके उपरांत 25, 27 एवं 28 जुलाई को प्रस्ताव आयोग के अनुमोदनॉर्थ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा तथा 31 जुलाई तक आयोग को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जाएगा। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदेय स्थलों के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ निर्धारित समय सीमा के भीतर लिखित रूप में उपलब्ध कराएँ, ताकि पारदर्शी एवं सुचारु प्रक्रिया के तहत अंतिम सूची तैयार की जा सके। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0