अयोध्या: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालु के रहे भोले बाबा का जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर रामनगरी अयोध्या पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर रही। श्रद्धालु सुबह से ही अपने आराध्य देव भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की और अपने मुरादें मांगी।

Feb 15, 2026 - 10:03
Feb 15, 2026 - 11:13
 0  7
अयोध्या: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालु के रहे भोले बाबा का जलाभिषेक
सांकेतिक फोटो

अयोध्या, अचल वार्ता। महाशिवरात्रि पर रामनगरी अयोध्या पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर रही। श्रद्धालु सुबह से ही अपने आराध्य देव भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की और अपने मुरादें मांगी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। 

      महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार सुबह से ही जिले के प्रमुख नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोले बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह से ही हर तरफ केवल हर हर भोले, बम - बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शिवालयों में अपने आराध्य देव भगवान भोले नाथ का विधि विधान के साथ पूजन - अर्चन किया।

  महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला वो पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ जिले की ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में स्थित सभी शिवालयों को सजाया गया है। लोग शिवालयों में पहुंचकर अपने आराध्य का पूजन अर्चन कर रहे हैं। साथ कई जगहों पर शाम को शिवबारात व झांकी निकालने को लेकर तैयारियां तेजी के साथ की हैं। 

  मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या की छटा ऐसी दिखाई दी मानो काशी नगरी का स्वरूप यहां साकार हो उठा हो। जिस प्रकार वाराणसी में महाशिवरात्रि पर अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है, ठीक वैसा ही आलोकित और श्रद्धामय वातावरण अयोध्या में भी देखने को मिला। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0