अयोध्या : धूमधाम से मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन
पूराबाजार, अयोध्या। पंडित हृदयराम शर्मा पी डी पांडेय इंटर कॉलेज सोनैसा में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधक गीता पांडेय रही। विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक गीता पांडेय एवं प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर बच्चों को खिलाया।
इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को सर्दी शुरू होने पर मुफ्त में स्वेटर भी बांटा गया। ठंडक से पूर्व स्वेटर मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रबंधक गीता पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालयों में होना चाहिए जिससे बच्चों को अपने महापुरुषों के बारे में ज्ञान हो सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पूरा देश चाचा नेहरू के नाम से जानता था। वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसीलिए उन्होंने अपने जन्म दिवस को बच्चों को समर्पित करते हुए बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक रमेश पाठक ने किया। इस अवसर पर अनिल पांडेय,राजकुमार कारुष, विनीत मिश्रा, सुनील दुबे,संदीप चक्रवर्ती, सच्चिदानंद शुक्ला, संत सिंह, अरुण द्विवेदी, निखिलेश पांडेय ,मिथिलेश पांडेय, रमाशंकर यादव, अमित मिश्रा, अशोक मिश्रा, कृष्णानंद तिवारी, विजय श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा, अशोक द्विवेदी, उमेश वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सुनील वर्मा अरविंद कुमार, विजय सेन आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0