जनपद खीरी के विभिन्न थानो द्वारा विगत एक सप्ताह में कुल 30 गुमशुदा/अपहृताओं को सकुशल बरामद किया गया

Mar 9, 2026 - 18:17
Mar 9, 2026 - 20:31
 0  2
जनपद खीरी के विभिन्न थानो द्वारा विगत एक सप्ताह में कुल 30 गुमशुदा/अपहृताओं को सकुशल बरामद किया गया

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में गुमशुदा/अपहृताओं की सकुशल बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुमशुदा को शीघ्रता से खोजकर उनकी सकुशल बरामदगी करते हुये उनके परिवार से मिलाना एवं समाज में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना था । पुलिस अधीक्षक खीरी महोदया द्वारा चलाये जा रहे उक्त विशेष अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानो द्वारा कार्यवाही करते हुये विगत एक सप्ताह में कुल 30 गुमशुदा/अपहृताओं की सकुशल बरामदगी की गई । विभिन्न थानो की पुलिस टीमो द्वारा अभियान के दौरान तकनीकी संसाधनो जैसे- सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया मानीटरिंग, जनसंवाद आदि का प्रभावी उपयोग किया गया तथा स्थानीय सूचना तंत्र, बीट पुलिसिंग और सामुदायिक सहयोग को अभियान में शामिल किया गया, जिस कारण गुमशुदा/अपहृताओं की त्वरित एवं सकुशल बरामदगी में खीरी पुलिस को अपेक्षित सफलता प्राप्त हुई है। 

अभियान के अन्तर्गत बरामद की गई गुमशुदा/अपहृताओं का संख्यात्मक विवऱण निम्नवत है- 

1.थाना कोतवाली सदर – 02

2.थाना पसगवाँ – 02

3.थाना नीमगांव – 04

4.थाना भीरा – 02

5.थाना शारदानगर – 01

6.थाना उचौलिया – 01

7.थाना धौरहरा – 02

8.थाना निघासन – 01

9.थाना तिकुनिया – 01

10.थाना मझगई – 03

11.थाना मोहम्मदी – 04

12.थाना मैगलगंज – 02

13.थाना हैदराबाद – 01

14.थाना फूलबेहड़ – 01

15.थाना पढुआ – 01

16.थाना गोला – 01

17.थाना खमरिया - 01

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0