अयोध्या : पुस्तकों से बच्चों को मिलता ज्ञान तो प्रयोगों से बनते है बैज्ञानिक: पीएन सिंह

Nov 13, 2025 - 18:27
Dec 11, 2025 - 09:32
 0  0
अयोध्या : पुस्तकों से बच्चों को मिलता ज्ञान तो प्रयोगों से बनते है बैज्ञानिक: पीएन सिंह

पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। ग्रामोदय पब्लिक स्कूल रामपुर सरधा में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी पुस्तक मेला एवं खेल का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामोदय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सरधा के प्रबंधक पीएन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा एक के छात्र देवांश धुरिया ने एड मशीन, श्रेयांश ने फार्म हाउस, कक्षा दो के छात्र शिवाक्ष सिंह ने सोलर सिस्टम, एलेक्स यादव ने डे एंड नाइट वर्किंग मॉडल, कक्षा तीन के प्रभात यादव ने फोटो सिंथेसिस प्लांट, अनुप्रिया वर्मा ने डिविजन मशीन, कक्षा चार के अरिहंत यादव और रिदिमा सिंह ने रेस्पिरेटरी सिस्टम, अनुरुद्ध तिवारी ने डाइजेस्टिक सिस्टम, कक्षा पांच के अर्णव प्रताप और सानिध्य प्रजापति ने टोरनेडो साईंक्लोन, अभिनव पांडेय ने स्टेट एंड कैपिटल वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किया। इसी तरह अन्य छात्र छात्राओं ने सुंदर सुंदर मॉडल प्रस्तुत किया जिसे देखकर लोगों ने छात्र छात्राओं की खूब वाहवाही किया। वहीं स्कूल की छात्राओं मान्या श्रीवास्तव, अनन्य पाठक, इसिता, अनुष्का, आयुषी निषाद ने राम मंदिर मॉडल, गुलदस्ता, फ्लावर पाट, वाल हैंगिंग, पेनहोल्डर की स्टाल लगाया जिसमें राम मंदिर मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। खेल में बाउंसिंग बाल, निशाने बाजी, नंबरिंग डायस, रिंग थ्रो, टावर ब्रेकर आदि खेलो में सुशांत सिंह, प्रबल, विशेष, महिमा, अनुज सिंह, सौरभ, आदित्य पांडेय, एंजल आदि छात्रों ने अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया। पुस्तक मेला में विभिन्न प्रकार के पुस्तक स्टालों पर सजे रहे। मुख्य अतिथि ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया जिसमें राम मंदिर मॉडल की खूब सराहना किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पी एन सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र छात्राओं में दबी प्रतिभा में निखार आता है तथा बच्चों के मानसिक और बौद्धिक स्तर ऊंचा हो जाता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक इंजीनियर दीपक सिंह, प्रधानाचार्य रेखा ओझा, ज्योति यादव, अनामिका वर्मा, दिग्विजय सिंह, देवव्रत पांडे, अर्चना श्रीवास्तव, गरिमा यादव, साक्षी, शालू सिंह, उमेश विश्वकर्मा, सूरज तिवारी, अमन श्रीवास्तव, नितिन, रागिनी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0