लखीमपुर खीरी : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो बाल अपचारी हिरासत में

Aug 9, 2026 - 15:44
 0  1
लखीमपुर खीरी : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो बाल अपचारी हिरासत में

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर खीरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना फरधान पुलिस, एसओजी टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी/अपहरण से जुड़े हत्या के मामले का सफल अनावरण किया गया।

घटना व अनावरण का संक्षिप्त विवरणः

दिनांक 04.08.2026 को वादी पंकज कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी सूरजसराय थाना फरधान खीरी द्वारा अपने भाई विनीत कुमार की गुमशुदगी के संबंध में दी गई सूचना के आधार पर थाना फरधान पर गुमशुदगी सं0 013/2026 दर्ज की गई। इसके उपरांत दिनांक 05.08.2026 को थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 0626/2026 धारा 140(3) BNS पंजीकृत हुआ। चूंकि मूल गुमशुदगी थाना फरधान पर दर्ज थी अतः उक्त प्रकरण की विवेचना थानाध्यक्ष फरधान को सुपुर्द की गई। विवेचना के दौरान अपहृत/गुमशुदा विनीत कुमार की सकुशल बरामदगी व घटना के खुलासे हेतु थानाध्यक्ष फरधान, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। संयुक्त टीम द्वारा भंसड़िया क्रॉसिंग, दीन दयाल उपाध्याय चौराहा, खखरा चौराहा एवं छाउछ चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया। सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स तथा मुखबिर खास की सटीक सूचना के आधार पर दो संदिग्धों (बाल अपचारी) उम्र 17 व 15 वर्ष निवासीगण ग्राम देवरिया थाना फरधान को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से विनीत कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को अमानलाला पुल के पास नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। बाल अपचारियों की निशानदेही पर मृतक विनीत कुमार का शव बरामद कर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी सदर खीरी भेजा गया। मुकदमे में धारा 140(3) BNS का लोप करते हुए धारा 103(1) एवं 238 BNS की वृद्धि कर विधिक प्रक्रिया प्रचलित की गई।

घटनास्थल/बरामदगी स्थल -

• अमानलाला पुल के पास नहर किनारे झाड़ियों में थाना फरधान क्षेत्र जनपद खीरी।

बरामदगी का विवरण -

1. घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा: रजिस्ट्रेशन नं0 UP31BT7970

2. मृतक विनीत कुमार का ई-रिक्शा: रजिस्ट्रेशन नं0 UP31CT7978

3. ई-रिक्शा की बैटरियां

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0