बड़ा फैसला , एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन पर लगी रोक, किसानों में हलचल
जिले में जमीन की खरीद-बेच पर लगी रोक, हाई स्पीड एक्सप्रेस-वे के लिए सरकार करेगी अधिग्रहण
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । शामली से गोरखपुर के बीच बनने वाला हाई स्पीड एक्सप्रेस-वे खीरी से होकर गुजरेगा। चार तहसीलों मोहम्मदी, गोला, मितौली और लखीमपुर के करीब 50 गांव एक्सप्रेस वे के दायरे में आएंगे।अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे के लिए जमीनों का अधिग्रहण होना है। इसके चलते संबंधित गांवों की जमीन की खरीदारी-बिक्री व निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी। तहसीलदार मुकेश वर्मा पत्र जारी कर सदर तहसील के 26 गांवों की जानकारी दी है। कहा कि परियोजना के भू-अर्जन में प्रभावित ग्रामों में विकय पत्रों के निष्पादन, भूमि उपयोग परिवर्तन व अनाधिकृत निर्माण कार्य अग्रिम आदेश तक रोक रहेगी।इन गांवों की जमीन के बेचने पर लगी रोक, इसमें राजस्व गांव गौरिया, कोटखेरवा, मूसेपुर कलां, रमई मुबारकपुर, सैदपुर करनपुर, कोढैया, परसेहरा ओयल, सरखनपुर, फत्तेपुर, हसनापुर ओयल, सरैया, पेन्योरा, पिपरिया अंडू, गुठना बुजुर्ग, बेलवा, सरांय सूरज, मूड़ाधामू, टीकर, दुसरू, डिम्हौरा, महमदाबाद, मूसेपुर खुर्द, मरखापुर, कादीपुर, चककमलापुर गांव शामिल हैं। इधर, मितौली तहसील के नैनेपारा, नौरंगपुर, अतरौली, पुरैना, हुसैनपुर, सल्लिहाबाद, किशुनपुर, मूडाबुजुर्ग, प्रतापपुर, सनिगवां, गांव की जमीन की बिक्री और खरीदारी पर रोक लगी है।तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि अभी गजट नहीं हुआ है। गजट होने के बाद यह तय हो जाएगा कि जमीन के किस गाटा संख्या से यह हाइवे निकलेंगे। फिलहाल चिंहित गांवों की जमीन की खरीदारी-ब्रिक्री पर रोक लगा दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0