अयोध्या : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
अयोध्या में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने नगर निगम स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रतिमा की भव्य स्थापना की मांग जिला प्रशासन से की।
अयोध्या, अचल वार्ता। आजादी के महान क्रांतिकारी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने नगर निगम अयोध्या में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
घनश्याम वर्मा ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी का योगदान अमूल्य है और उनका क्रांतिकारी तेवर ही अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर सका। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम स्थित नेताजी की प्रतिमा काफी उपेक्षित है। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से आग्रह किया कि नेताजी की प्रतिमा को भव्यता और दिव्यता के साथ स्थापित किया जाए।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा और जिला महासचिव विवेक पटेल भी उपस्थित रहे और माल्यार्पण समारोह में भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0