हाइड्रोजन ट्रेन में सवार हुईं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोलीं- आधुनिक दौर की ओर बढ़ रहा रेलवे
गोहाना, अचल वार्ता । गोहाना रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने गोहाना से जींद तक हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा की और रेलवे में हो रहे बदलावों को लेकर मीडिया से बातचीत की।
गोहाना से जींद के लिए रवाना होने से पहले डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन में सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने हरियाणा को हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक दौर की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलवे में बदलाव केवल नई ट्रेनों तक सीमित नहीं है। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, साफ-सफाई, सुरक्षा और रेल लाइनों का विद्युतीकरण भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में करीब 3.66 लाख बायो टॉयलेट बनाए गए हैं और 70 हजार किलोमीटर से अधिक रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया जा चुका है।
वंदे भारत ट्रेनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सफर को तेज और आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। मालगाड़ियों के लिए बनाए जा रहे अलग रेल रूट से माल ढुलाई में तेजी आने और रेलवे नेटवर्क मजबूत होने की बात भी उन्होंने कही।
चिनाब रेलवे ब्रिज का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे देश की इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षमता का शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे में हो रहे बदलावों की जानकारी गांव, गरीब और आम यात्रियों तक पहुंचना भी जरूरी है। इस दौरान हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने भी ट्रेन में मिल रही सुविधाओं की सराहना की
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0