अयोध्या: कोतवाली रूदौली पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल खुलासा, ई-रिक्शा सहित आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली रूदौली पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के माल और ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया। बरामद सामान की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है।

Jan 13, 2026 - 18:47
Jan 21, 2026 - 21:58
 0  3
अयोध्या: कोतवाली रूदौली पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल खुलासा, ई-रिक्शा सहित आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या, अचल वार्ता। जनपद अयोध्या के थाना कोतवाली रूदौली पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के माल और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से करीब 15 हजार रुपये कीमत का सामान बरामद किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डा० गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बलवंत चौधरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रूदौली श्री आशीष निगम के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार...

पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दिनांक 13 जनवरी 2026 को मु0अ0सं0 11/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण...

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहिद पुत्र स्वर्गीय तौहीद, निवासी ग्राम गोडखरा मजरा करीमपुर, थाना कोतवाली रूदौली, जनपद अयोध्या है।

बरामद चोरी का सामान...

पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी का निम्न सामान बरामद किया है—

  • एक टीना तेल
  • 140 पैकेट बिस्किट
  • 319 पैकेट नमकीन एवं स्नैक्स
  • 80 पैकेट गुब्बारे

घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा

  • चेसिसनंबर:MD9AVPHE4JJ238397
  • वाहन संख्या: UP42 ET 4210

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका...

इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम—

  • प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य
  • उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह
  • उप निरीक्षक दयाराम
  • कांस्टेबल प्रसून सिंह
  • कांस्टेबल राधेश्याम यादव

पुलिस की सख्त चेतावनी...

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0