अयोध्या: विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने श्री गोरइयादेव धाम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में किया सहभाग
बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने बरई खुर्द स्थित श्री गोरइयादेव धाम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सहभाग कर कथा का रसपान किया और कथावाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बीकापुर, अयोध्या, अचल वार्ता। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरई खुर्द स्थित श्री गोरइयादेव धाम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आज विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान (एम.बी.बी.एस.) ने सहभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा का रसपान किया और पूज्य कथावाचक महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और भक्ति का वातावरण बना रहा। विधायक ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए श्री गोरइयादेव बाबा से आशीर्वाद भी मांगा।
डॉ. अमित सिंह चौहान वर्तमान में बीकापुर (अयोध्या) के विधायक होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश लोक लेखा समिति के सदस्य भी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0