अयोध्या : थाना बीकापुर में ब्लैकमेल और धन उगाही के 5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बरामदगी में मोबाइल, मोटरसाइकिल और नगद

अयोध्या के थाना बीकापुर में ब्लैकमेल और धन उगाही के 5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। पुलिस ने 5 मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल और ₹22,500 नगद बरामद किया। अभियुक्तों पर पूर्व अपराध का भी रिकॉर्ड।

Jan 23, 2026 - 23:25
Jan 26, 2026 - 22:15
 0  4
अयोध्या : थाना बीकापुर में ब्लैकमेल और धन उगाही के 5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बरामदगी में मोबाइल, मोटरसाइकिल और नगद

अयोध्या, अचल वार्ता। थाना को0 बीकापुर पुलिस टीम ने ब्लैकमेल और धन उगाही के मामले में वांछित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक पटेल, आशुतोष पाठक, दुर्गेश कुमार, कुलदीप तिवारी और सारांश मंयक राव के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के आदेश और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बीकापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बीकापुर के नेतृत्व में की गई। अभियुक्तों को ग्राम गुन्धौर कूड़ा घर के पास से दिनांक 23.01.2026 को समय लगभग 12.50 बजे गिरफ्तार किया गया।

बरामद सामग्री

  • 05 मोबाइल फोन
  • 01 बुलेट मोटर साइकिल
  • 01 हीरो स्पलेंडर

अलग-अलग पारदर्शी डिब्बों में कुल ₹22,500 नगद

अभियुक्तों का संक्षिप्त विवरण

  • दीपक पटेल, पुत्र सत्यनारायण, 21 वर्ष, ग्राम चांदपुर कैल, थाना पूराकलंदर।
  • आशुतोष पाठक, पुत्र अशोक कुमार पाठक, 21 वर्ष, सदा पाठक का पुरवा, मालिकपुर डाभासेमर।
  • दुर्गेश कुमार, पुत्र सुखराम, 22 वर्ष, ग्राम पलिया गोवा।
  • कुलदीप तिवारी, पुत्र मनोज तिवारी, 20 वर्ष, ग्राम पुरखीपुर, थाना कूडेभार, सुल्तानपुर।
  • सारांश मंयक राव, पुत्र सूर्यभान राव, 22 वर्ष, ग्राम हिसामुद्दीनपुर।

इन पर विभिन्न धारा 308(4), 308(5), 352 बीएनएस समेत पूर्व अपराध का भी रिकॉर्ड है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 श्याम सिंह, थाना को0 बीकापुर
  • उ0नि0 राजेश कुमार पटेल
  • उ0नि0 अनुज कुमार सिह
  • उ0नि0 फखरूद्दीन
  • का0 श्रवण कुमार
  • का0 शिवानन्द पासवान
  • का0 रौनक सिंह
  • का0 अभिषेक द्वितीय
  • का0 दीपक द्वितीय

अभियुक्तों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय अयोध्या भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0