अयोध्या पुलिस का सराहनीय कार्य: गुमशुदा युवक को राजस्थान से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

पूराकलन्दर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने गुमशुदा युवक को राजस्थान के जयपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। अयोध्या पुलिस की चारों ओर प्रशंसा।

Jan 13, 2026 - 18:53
Jan 21, 2026 - 21:59
 0  3
अयोध्या पुलिस का सराहनीय कार्य: गुमशुदा युवक को राजस्थान से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

अयोध्या (पूराकलन्दर)। अयोध्या पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए गुमशुदा युवक को राजस्थान के जयपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से परिवार में खुशी लौट आई और चारों ओर अयोध्या पुलिस की प्रशंसा हो रही है।

एसएसपी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम की बड़ी सफलता...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस टीम एवं थाना पूराकलन्दर की संयुक्त टीम ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी अयोध्या के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलन्दर के कुशल नेतृत्व में गुमशुदा युवक की तलाश शुरू की गई।

31 दिसंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट...

दिनांक 31.12.2025 को थाना पूराकलन्दर में शिकायतकर्ता मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र अशोक कुमार पाण्डेय, निवासी गंगौली पाण्डेय का पुरवा, थाना पूराकलन्दर, जनपद अयोध्या द्वारा अपने छोटे भाई पंकज पाण्डेय (उम्र लगभग 30 वर्ष) के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी गई थी। इस संबंध में रपट संख्या 29 समय 13:22 बजे दर्ज की गई थी।

जयपुर (राजस्थान) से सकुशल बरामद...

पुलिस ने गुमशुदगी को गंभीरता से लेते हुए तत्क्षण सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रेस की। कड़ी मेहनत और सतत प्रयासों के बाद गुमशुदा युवक पंकज पाण्डेय को जयपुर (राजस्थान) से सकुशल बरामद कर लिया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिवार में लौटी खुशियां, पुलिस की हो रही सराहना...

युवक की सकुशल वापसी से परिजनों में खुशी का माहौल है। पुलिस के इस सराहनीय और मानवीय कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। आमजन ने अयोध्या पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और कार्यशैली की प्रशंसा की है।

- शैलेन्द्र कुमार ओझा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0