अयोध्या: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन
पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। लंबे समय से रुके हुए मानदेय और वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को आशा बहुओं और संगनियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आशा बहू संघ की पदाधिकारियों ने अधीक्षक डॉ. सुनील चौधरी को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।
आशा बहू संघ की जिला अध्यक्ष माया पांडे के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों आशा कार्यकर्ता शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। आशा बहुओं ने मांग की कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार संगिनियों को 28 हजार रुपये और आशाओं को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए।
साथ ही आशाओं को एएनएम पद पर समाहित करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में कंचन लता दुबे, सावित्री मिश्रा, पुनीता पांडे, पंकज सिंह, स्नेहलता सिंह, सुशीला देवी, हेना परवीन, नीतू, मंजू और नेहा समेत बड़ी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0