लखीमपुर खीरी : कांवड़ियों की सेवा में जुटे अरविंद फौजी, 10 हजार पानी पाउच बांटे; छालों पर कर रहे मरहम-पट्टी
गोला गोकर्णनाथ /खीरी, अचल वार्ता। सावन माह के तीसरे रविवार को गोला-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर बारिश के बावजूद सुबह से आस्था का शैलाव उमड़ पड़ा,सुबह से ही कवड़ियों के हजारों जत्थे छोटीकाशी गोला को रवाना हुए, केशवापुर कस्बे मे अरविंद कुमार फौजी द्वारा कावड़ियों की सुरक्षा के अलावा पैरों में पड़े छालों पर मरहम-पट्टी कर अनूठी मिसाल पेश की
साथ ही कांवड़ियों को दस हजार शीतल पेयजल पाउच वितरण कर अपना सेवा भाव जारी रखा, इस नेक कार्य की कांवड़ियों ने जमकर तारीफ की, कस्बवासियों के अनुसार अरविंद फौजी यहां पर पिछले पांच वर्षों से इसी तरह कांवड़ियों की सेवा करते रहे हैं, अपने इस विशेष नेक कार्य से क्षेत्रवासियों के चहेते बने हुए हैं।
गोला के पौराणिक शिवमंदिर में जलाभिषेक करने दूर-दूर से बच्चे व महिलाएं सहित लाखों कावड़िये पवित्र नदियों से कांवड़ लेकर पैदल चलकर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक करने आते हैं। जत्थों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों पर डीजे व सुंदर-सुंदर झांकियां सजाते हैं, नाचते-गाते भोलेनाथ के जयकारों के साथ गोला पहुंच रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0