अयोध्या: UPPCS की परीक्षा में अनामिका को मिली चौथी रैंक

Mar 30, 2026 - 18:06
Apr 10, 2026 - 13:10
 0  6
अयोध्या: UPPCS  की परीक्षा में अनामिका को मिली चौथी रैंक
  • पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने घर पहुंच अनामिका को दी बधाई

अयोध्या, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चौथी रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अनामिका मिश्रा को पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
      अनामिका के घर पहुंचे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनामिका मिश्रा ने जो शानदार सफलता हासिल की है वह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है कि आज सबसे बड़ी परीक्षा में उन्होंने चौथी रैंक हासिल की। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सभी सफल अभ्यर्थियों को जिन्होंने परिश्रम और त्याग कर इस परीक्षा में सफल होकर अपने माता-पिता का नाम उज्जवल किया। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, ज्ञानेंद्र शुक्ला, हर्षित पाठक आदि लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0