अम्बेडकर नगर: संध्या ने बढ़ाया जिले का मान, मुख्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र
टांडा की संध्या वर्मा ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा पास कर उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में कनिष्ठ सहायक पद प्राप्त किया। उनकी सफलता ने जिले का गौरव बढ़ाया और युवाओं को प्रेरित किया।
- उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में कनिष्ठ सहायक पद का सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र
अचल वार्ता,अंबेडकर नगर। जिले के टांडा तहसील क्षेत्र की रहने वाली संध्या वर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में कनिष्ठ सहायक के पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया है।
टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा बीठलपुर निवासी बृजभूषण वर्मा की बेटी संध्या वर्मा ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त हुई हैं, अपनी इस सफलता से उन्होंने न केवल जिले का मान बढ़ाया है बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए एक प्रेरणा भी बन गई हैं। साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुख रखने वाली संध्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता - पिता को दिया है।
उनका कहना है कि माता पिता और गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन के कारण ही यह सफलता हासिल हुई है। संध्या ने कहा कि यदि में मन में के कुछ करने की चाह हो तो उसे केवल कठिन परिश्रम से ही हासिल किया जा सकता है।
उनकी इस सफलता को लेकर पूरे गांव में खुशी की लहर है। गांव के लोग उनकी इस सफलता और उज्ज्वल भविष्य को लेकर उन्हें आशीष दे रहे हैं।
उनकी इसी सफलता को लेकर अनुराग पटेल, मंगलमणि वर्मा, सुभाष वर्मा, अंकित वर्मा, रघुनाथ वर्मा, गांव के प्रधान अमरजीत वर्मा, अवधेश वर्मा, राजेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, अवनीश वर्मा, बाल गोविंद वर्मा सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
- बाल गोविंद वर्मा
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0