अम्बेडकर नगर: बीएनकेबी पीजी कॉलेज में एलएलबी परीक्षा अनियमितता, प्राचार्य व कक्ष निरीक्षकों पर एफआईआर
अंबेडकरनगर, अचल वार्ता । डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से संबद्ध बीएनकेबी पीजी कॉलेज में संचालित एलएलबी परीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। केंद्र अध्यक्ष व प्राचार्य डॉ. शुचिता पांडेय, कक्ष निरीक्षक सीपी तिवारी और अजय सिंह के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बीएनकेबी पीजी कॉलेज को अवध विश्वविद्यालय द्वारा एलएलबी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां छह लॉ कॉलेजों के कुल 1663 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर 2 फरवरी को एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह ने परीक्षा केंद्र पर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सामने आईं चौंकाने वाली अनियमितताएं
निरीक्षण के दौरान टिनशेड में बनाए गए परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे नहीं पाए गए। कक्ष संख्या तीन के सामने गैलरी में लगे कैमरे ब्लर अवस्था में मिले।
इसके अलावा:
- सिटिंग प्लान मानकों के अनुरूप नहीं था
- एक ही टेबल पर आमने-सामने 8 से 10 छात्र समूह में बैठे मिले
- केंद्र पर तैनात कक्ष निरीक्षकों और आंतरिक सचल दल का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था
- नामित कक्ष निरीक्षक सीपी तिवारी व अजय सिंह परीक्षा कक्ष से अनुपस्थित पाए गए
- कक्ष निरीक्षकों के ब्योरे में भारी गड़बड़ी
- प्रथम पाली में 43 कक्ष निरीक्षकों के नाम व हस्ताक्षर मिले, लेकिन:
किसी का स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं
- कुछ ने खुद को विधि शिक्षक, तो एक ने कॉलेज का छात्र बताया
- 13 शिक्षकों के नाम किसी भी कॉलेज से प्रस्तावित नहीं पाए गए
- किस कॉलेज से कौन कक्ष निरीक्षक आया, इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं
- ठाकुर दीप नारायण सिंह स्मारक लॉ कॉलेज की सूची में तारीख गलत पाई गई
डीएम के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज की केंद्राध्यक्ष प्राचार्य और दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर विधिक जांच शुरू कर दी गई है।
अवध विश्वविद्यालय का बयान
इस संबंध में अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी राजनारायण पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में है।
“महाविद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0