अजित पवार की पत्नी को राज्य के मंत्रिमंडल में किया जाए शामिल: एनसीपी नेता
- अजित पवार के करीबी रहे एनसीपी नेता नरहरि झिरवाल ने एक समाचार चैनल को बातचीत में दिया संकेत
मुंबई, अचल वार्ता। महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री व एनसीपी नेता नरहरि झिरवाल ने कहा कि जनता चाहती है कि दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। झिरवाल ने कहा कि लोग चाहते हैं कि वहिनी यानी भाभी सुनेत्रा पवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। अजित पवार के करीबी रहे झिरवाल ने बारामती में नेता के अंतिम संस्कार के बाद एक समाचार चैनल से कहा कि हम इस विषय पर नेतृत्व से बातचीत करेंगे और निर्णय लेंगे।
अजित पवार की एनसीपी सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है। जिसमें बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल हैं।
एनसीपी के दोनों गुटों के विलय के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर झिरवाल ने कहा कि दोनों गुट पहले से ही एक हैं। सभी को यह एहसास हो गया है कि बिखरे रहने का कोई फायदा नहीं है और एकजुट होना ही होगा।
विमान दुर्घटना में अजित पवार की गई जान
बुधवार को पुणे जिले के बारामती में चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0