अम्बेडकर नगर : बिना अनुमति लगाए गए नेत्र शिविर पर कार्रवाई, सीएमओ ने भेजा नोटिस
अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बावजूद जनपद में अवैध गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहांगीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिना अनुमति के नेत्र परीक्षण शिविर लगाए जाने का मामला सामने आया है, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, बस्ती स्थित अनंता आई हॉस्पिटल की ओर से गांवों में शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण किया जा रहा था। आरोप है कि इन शिविरों से मरीजों को बिना पंजीकरण वाली एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन भी किए जा रहे थे। इस पूरी प्रक्रिया की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई थी।
मामले की जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शेवाल ने अस्पताल से जुड़े डॉ. मोहम्मद शारिक और डॉ. सैयद असगर रिजवी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
साथ ही भविष्य में बिना अनुमति इस प्रकार के शिविर न लगाने की कड़ी चेतावनी दी गई है।स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से चल रहे शिविरों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
- अमित प्रजापति
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0