लखीमपुर खीरी : युवती हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Aug 11, 2026 - 15:28
 0  2
लखीमपुर खीरी : युवती हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन में गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) जनपद खीरी व क्षेत्राधिकारी मितौली के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम के कुशल मार्गदर्शन में नीमगांव में 20 वर्षीय युवती की हत्या की घटना का सफल अनावरण करने हेतु थाना नीमगांव पर पुलिस टीमों गठन किया गया था। थाना नीमगांव पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पूछताछ व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही से उक्त घटना कारित करने में अभियुक्त उमाशंकर पुत्र सोम्बरी लाल निवासी रायपुर बुजुर्ग थाना नीमगांव जनपद खीरी का नाम प्रकाश में आया। थाना नीमगांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.08.2026 को ग्राम रायपुर बुजुर्ग में मु0अ0सं0 291/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना नीमगांव के वांछित अभियुक्त उमाशंकर पुत्र सोम्बरी लाल (जाति- धोबी) निवासी रायपुर बुजुर्ग थाना नीमगांव जनपद खीरी उम्र 33 वर्ष को पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ्तार करने के प्रयास पर अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिस पर थाना नीमगांव पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग करते हुए पुलिस मुठभेड़ मे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड के दौरान अभियुक्त उमाशंकर पुत्र सोम्बरी लाल (धोबी) निवासी रायपुर बुजुर्ग थाना नीमगांव जनपद खीरी उम्र 33 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु सीएचसी बेहजम - खीरी मय फोर्स के भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर जिसकी नाल में खोखा कारतूस फंसा हुआ व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद मोबाइल चालू हालात में, एक अदद आधार कार्ड बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 295/2026 धारा 109 (1) बी0एन0एस0 एवं 3/25/27(1) आयुध अधि० का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त शातिर अपराधी है, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत है। 

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

दिनांक 06.08.2026 को थाना नीमगांव पर एक 20 वर्षीय युवती की गुमशुदगी के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था । दिनांक 07.08.2026 को उक्त 20 वर्षीय युवती का शव गाँव में ही गन्ने के खेत में बरामद हुआ था । पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अभियोग में 103(1) बीएनएस धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए हत्या की घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी महोदया द्वारा टीमों का गठन किया गया था । 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0