अयोध्या: शादी तय होते ही वायरल किए अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार,
अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र में शादी तय होते ही अश्लील वीडियो वायरल कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार। आईटी एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया।
- धमकी देकर बनाए संबंध
- फोटो-वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
मवई, अयोध्या , अचल वार्ता। शादी तय होने के बाद युवती के अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसका जीवन बर्बाद करने वाले आरोपी को पटरंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर धमकी देकर जबरन संबंध बनाने, अश्लील वीडियो तैयार करने और लंबे समय तक ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप हैं।
धमकी, शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुलिस के अनुसार आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा और उसके फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। जैसे ही युवती की शादी तय हुई, आरोपी ने अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिससे विवाह टूट गया और पीड़िता को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा
पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर 9 फरवरी को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आशीष निगम के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गनौली कट के पास से आरोपी ताज मोहम्मद (57), निवासी ग्राम टांडा खुलासा, थाना रूदौली, को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)एम/352/351(3) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
न्यायालय में पेश, जेल भेजा गया
एसएचओ शशिकांत यादव ने बताया कि आरोपी लंबे समय से युवती को धमकाकर शोषण कर रहा था। पीड़िता की तहरीर पर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
---- समाप्त
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0