अयोध्या: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में AAP का प्रदर्शन, अयोध्या में फूंका पीएम का पुतला

अयोध्या में आम आदमी पार्टी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। पुतला दहन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया और केंद्र सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की गई।

Jan 11, 2026 - 16:27
Jan 21, 2026 - 21:55
 0  44
अयोध्या: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में AAP का प्रदर्शन, अयोध्या में फूंका पीएम का पुतला
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता

अयोध्या, अचल वार्ता। आम आदमी पार्टी (AAP) की अयोध्या इकाई ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में सोमवार को गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, मंदिरों का विध्वंस तथा महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही हिंसा न केवल निंदनीय है, बल्कि यह मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध है।

प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह बांग्लादेश सरकार पर तत्काल कूटनीतिक दबाव बनाए और वहां रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए।

अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि भारत की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।

इस प्रदर्शन में पार्टी के अयोध्या प्रभारी संजीव निगम, जिला महासचिव सुनील कुमार मौर्य, यू.के. द्विवेदी, गायत्री मिश्रा, हर्षवर्धन कोरी, मनोज मिश्रा, विद्या वर्मा, गुड़िया राइन, राजीव पाठक, मोहम्मद इसराइल, संदीप पटेल, शारजाह मास्टर, विनोद रावत, हैदर अली, नीलेश चतुर्वेदी, स्वर्णिम वर्मा, रामजी वर्मा, संजय पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0