खिचड़ी समरसता भोज में दिखी एकता की झलक

Jan 18, 2026 - 17:16
Jan 24, 2026 - 22:46
 0  3
खिचड़ी समरसता भोज में दिखी एकता की झलक

पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। विकासखंड पूरा बाजार अंतर्गत भाग्यवन्ती देवी देवता सिंह महाविद्यालय कर्मा में सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति के तत्वाधान में औद्योगिक इंटर कॉलेज रामपुर शरधा के प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह सोनू द्वारा आयोजित मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी समरसता भोज एवं समारोह के आयोजन में समाज के लोगों में एकता की झलक दिखी समारोह को संबोधित करते हुए गोसाईगंज के विधायक सूर्यवंश क्षत्रिय अभय सिंह ने कहा की रक्षा हमारा धर्म है हमें समाज की रक्षा करते हुए आगे बढ़ना होगा तथा क्षत्रिय समाज को अपना गौरव कायम रखने के लिए समाज को शिक्षित कर आगे बढ़ना होगा।

सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह ने कहा कि आज क्षत्रिय समाज में कई धाराएं हो गई हैं इन सब धाराओं को एक करके एक विशाल धारा का निर्माण करना है जिससे समाज में हमारा गौरव बढे भी और हम समाज के लिए बड़ा से बड़ा कार्य कर सके उन्होंने इस कार्य के लिए सभी क्षत्रियों का आवाहन किया समारोह को सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति के बस्ती जिले के अध्यक्ष बाबू प्रमोद सिंह बरुवार वंश क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष रामविभूति सिंह क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश पदाधिकारी राजेश सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय संरक्षक छेदी सिंह व जिला अध्यक्ष डा एम पी सिंह सूर्यवंश क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस अयोध्या के अध्यक्ष रामकुमार सिंह सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति के संरक्षक राजेंद्र सिंह सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति बस्ती जिले के पदाधिकारी राम प्रगट सिंह अरविंद सिंह कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह प्रबंधक अजय कुमार सिंह राजेंद्र सिंह संतोष सिंह संजय सिंह रणविजय सिंह रन्नू सहित दर्जनों लोगों ने समारोह में अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा गुरु प्रसाद सिंह व संचालन लाल साहब ने सिंह ने किया कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया इस अवसर पर समरसता खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया था कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0