अयोध्या: संग्रहालय में बनाई जाएगी 20 गैलरी, 12 मिनट तक राम प्रसंगों का दर्श के सकेंगे श्रद्धालु : नृपेंद्र मिश्र

Feb 17, 2026 - 13:31
Feb 17, 2026 - 16:23
 0  2
अयोध्या: संग्रहालय में बनाई जाएगी 20 गैलरी, 12 मिनट तक राम प्रसंगों का दर्श के सकेंगे श्रद्धालु : नृपेंद्र मिश्र
  • राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या, अचल वार्ता। राम मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी लेने अयोध्या पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर परिसर के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही संग्रहालय में 20 गैलरी बनाई जा रही हैं, जिनमें अत्याधुनिक 3D हनुमान गैलरी भी शामिल है। इस गैलरी में श्रद्धालु 12 मिनट तक 3D तकनीक के माध्यम से राम प्रसंगों का दर्शन कर सकेंगे।

 दो दिवसीय बैठक में भाग लेने यहां पहुंचे मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 19 मार्च को अयोध्या आएंगी और वे यहां लगभग चार घंटे रहेंगी। राष्ट्रपति मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लगभग चार सौ श्रमिकों को सम्मानित भी करेंगी। कार्यक्रम श्रमिकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने का प्रतीक होगा। साथ ही यह भी जानकारी दी कि हुतात्मा स्मारक और अस्थायी रामलला मंदिर को स्थायी स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन कार्यों को अप्रैल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए अरविंदो आश्रम से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। रामनवमी पर सूर्य तिलक की परंपरा को दोहराने हेतु सीबीआरआई रुड़की से 10 वर्ष का अनुबंध प्रस्तावित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0