सुलतानपुर : जिला क्षय रोग कार्यालय में भ्रष्टाचार का ‘ट्रीटमेंट’ करोड़ों के बजट में कमीशन का ‘इंजेक्शन’, जनता की सेहत और पैसे से खिलवाड़
सुलतानपुर, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद में राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत करोड़ों रुपये का बजट प्रतिवर्ष मरीजों के इलाज, दवाओं और संसाधनों के लिए आता है। लेकिन अफसोस, यह बजट मरीजों की जिंदगी बचाने के बजाय चुनिंदा अफसरों और उनके चहेतों की जेबें भरने का जरिया बनता जा रहा है।
चौंकाने वाला खुलासा यह है कि इस कार्यक्रम में नियुक्त प्रधान सहायक विजय प्रताप सिंह को दरकिनार कर, लेखा कार्य का चार्ज कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवराज गोस्वामी को दे दिया गया है जो न सिर्फ नियमों का घोर उल्लंघन है, बल्कि एक सुनियोजित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
बताया जा रहा है कि गोस्वामी, सीएमओ कार्यालय के एक अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर आज़ाद कुमार और उनके निजी रिश्तेदारों द्वारा संचालित फर्मों को लगातार क्रय आदेश जारी कर रहे हैं। इसके पीछे लाखों रुपये के कमीशन और घोटाले की बू आ रही है।
यह भी कहा जा रहा है कि फर्जीवाड़े की यह पूरी चेन DTO कार्यालय की चुप्पी और मौन स्वीकृत की वजह से है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0