बिलग्राम में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार; नकदी समेत 11 वाहन बरामद

Jun 16, 2026 - 20:53
Jun 17, 2026 - 10:22
 0  1
बिलग्राम में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार; नकदी समेत 11 वाहन बरामद

 हरदोई , अचल वार्ताथाना बिलग्राम पुलिस ने अवैध जुए के एक बड़े फड़ पर छापेमारी कर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹43,220 नकद, 8 चार पहिया वाहन, 2 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी तथा ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक स्थान पर बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में किशन गुप्ता पुत्र अशोक कुमार निवासी मोठा मंडी बाजार जनपद कन्नौज, जगदीश पुत्र सुखदेव निवासी खानपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज, सुरेंद्र पुत्र घसीटे निवासी मलासी थाना बेला जनपद औरैया, सुंदर कुमार पुत्र जवाकर निवासी बेला जनपद औरैया, सुनील कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी शेखनपुरवा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई, प्रीतमचंद्र पुत्र गंगीलाल निवासी मनोटी थाना बेला जनपद औरैया, उपेंद्र पुत्र बलवीर सिंह निवासी धीरपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद, प्रवीण पुत्र प्रवेश कुमार निवासी मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद, उमाकांत पुत्र संतोष निवासी मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद, अमित पुत्र हरिविनय निवासी मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद, अजय कुमार सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी हरीमपुर थाना बेवर जनपद मैनपुरी, ओमप्रकाश पुत्र मुन्नीलाल निवासी मोठा कढ़ियाना थाना बेवर जनपद मैनपुरी तथा धर्मीराम पुत्र विशाल निवासी मोहीनपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी मौके पर जुआ खेलते पाए गए। बरामद नकदी, वाहनों और ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर थाना बिलग्राम में मु.अ.सं. 269/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कैप्शन : बिलग्राम में जुए के बड़े फड़ पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार जुआरियों के साथ पुलिस टीम।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0