अयोध्या: नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर गैर हाजिर, सीएमओ ने लिया संज्ञान होगी कार्यवाही

Sep 13, 2025 - 15:58
Sep 17, 2025 - 08:50
 0  3
अयोध्या: नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर गैर हाजिर, सीएमओ ने लिया संज्ञान होगी कार्यवाही
अयोध्या: नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर गैर हाजिर, सीएमओ ने लिया संज्ञान होगी कार्यवाही

अयोध्या, अचल वार्ता। जिले के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमानीगंज में फार्मासिस्ट के सहारे चल रहे अस्पताल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, आने वाले मरीजों को चिकित्सक न मिलने से बिना उपचार के घर वापिस जाना पड़ता है। बताते चले कि पिछले एक सप्ताह पहले फार्मासिस्ट के सहारे चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

  उसके बावजूद एक सप्ताह बाद नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीरो ग्राउंड की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार टीम ने निरीक्षण किया तो 12:00 तक डॉक्टर नदारद रहे। निरीक्षण में कई कमियां पाई गई है जैसे की मरीजों को पानी पीने की सुविधा न होना, और जर्जर बिल्डिंग व मरम्मत कार्य को पूरा न करवाना आदि कई समस्याएं मिली है। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर रणधीर सिंह एक सप्ताह के ऊपर हो गया है स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आए स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर के न आने से मरीज को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण ग्रामीणों ने नाराजगी बताई और कहा कि सोमवार तक डॉक्टर नहीं आएंगे तो जिलाधिकारी को शिकायत की जाएगी।

  जब इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या सुशील कुमार बनियान से फोन पर वार्ता की गई तो तत्काल संज्ञान लेते हुए एक्शन में आए और सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आकाश मोहन को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया निरीक्षण करने के दौरान डॉक्टर रणधीर सिंह अनुपस्थित मिले अधीक्षक ने डॉक्टर रणधीर सिंह के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आख्या प्रेषित करने की बात कही है। 

 बड़ा सवाल यह है कि पिछले एक सप्ताह पहले डॉक्टर रणधीर सिंह का 7 दिन का वेतन काटा गया था उसके बावजूद भी नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न पहुंचना सवाल उत्पन्न कर रहा है। सूत्रों की माने तो स्थानीय प्रभावशाली नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। वही सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आकाश मोहन ने बताया बिल्डिंग जर्जर होने की सूचना प्राप्त हुई है जल्द ही स्टीमेट बनवाकर शासन को भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0