एलपीजी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, डीएसओ ने जारी किया नंबर ।

Mar 14, 2026 - 18:06
Mar 14, 2026 - 18:13
 0  8
एलपीजी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, डीएसओ ने जारी किया नंबर ।

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जिले में एलपीजी गैस को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस वितरण से संबंधित शिकायतों और समस्याओं को तत्काल सुनने और समाधान के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों से गैस की उपलब्धता और वितरण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके मद्देनजर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। अब उपभोक्ता गैस एजेंसियों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, देरी या अनियमितता की

  शिकायत सीधे कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकेंगे। डीएसओ ने बताया कि प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि कहीं गैस वितरण में अनियमितता, कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत हो तो तुरंत कंट्रोल रूम पर सूचना दें, ताकि प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा सके।

  प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0