अम्बेडकर नगर: सेवा की अनूठी मिसाल, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलालपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन

Sep 17, 2025 - 11:03
Oct 26, 2025 - 01:35
 0  5
अम्बेडकर नगर: सेवा की अनूठी मिसाल, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलालपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन
अम्बेडकर नगर: सेवा की अनूठी मिसाल, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलालपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर चल रहे 'सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम के तहत शनिवार को जलालपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने किया, जबकि संयोजन का दायित्व विकाश निषाद ने संभाला। अभियान के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल और यादव चौराहे की विशेष सफाई की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष राम किशोर राजभर, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी,वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, समेत नेताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वच्छता एक राष्ट्रीय अभियान बन गई है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि वे स्वच्छता को केवल एक अभियान न समझें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें।

  इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र, नगर उपाध्यक्ष सीतल सोनी, अरुण मिश्र, बृजेश जायसवाल, गिरीश जायसवाल, जितेंद्र शिल्पी, नगर मंत्री दिलीप यादव 'साधु', नृपेन्द्र कुशवाहा (शिशु मौर्या), रविकांत जायसवाल, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी, देव नारायण उपाध्याय, पूर्व सभासद प्रत्याशी दुर्गेश अग्रहरि, आशाराम मौर्य, डेविड गोरे, दुर्गेश गुप्ता और दीपचंद जायसवाल मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0