लखीमपुर खीरी: नीमगांव पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

May 15, 2026 - 17:12
May 15, 2026 - 18:25
 0  4
लखीमपुर खीरी: नीमगांव पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में थाना नीमगांव पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है।

  थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 142/2026 धारा 331(4)/305ए/317(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी ओम प्रकाश उर्फ छोटू निवासी ग्राम सहेरूआ थाना नीमगांव को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के माल को बेचकर प्राप्त 750 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चोरी एवं गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

 साथ ही उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले में गैर जमानती वारंट भी जारी था। नीमगांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। पुलिस की तत्परता एवं सक्रिय कार्यशैली की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम, उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार शुक्ला एवं रिक्रूट कांस्टेबल महिपाल सिंह शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0