लखीमपुर खीरी: मिशन शक्ति की पहल बनी मिसाल, महिला थाना ने बचाए 09 टूटते परिवार

May 17, 2026 - 22:39
May 18, 2026 - 11:56
 0  1
लखीमपुर खीरी: मिशन शक्ति की पहल बनी मिसाल, महिला थाना ने बचाए 09 टूटते परिवार

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। शासन के निर्देश पर संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (चरण-2) अभियान के तहत महिला थाना लखीमपुर की सराहनीय पहल ने नौ टूटते परिवारों को फिर से एकजुट कर दिया।

  पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला एवं काउंसलर टीम की सकारात्मक काउंसलिंग से कई परिवारों में फिर खुशियां लौट आईं। महिला थाना में पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा एवं साझी गृहस्थी से जुड़े कुल 17 मामलों में सुलह-समझौते का प्रयास किया गया। इनमें से 09 पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने को तैयार हुए और उनकी विदाई कराई गई। वहीं 06 मामलों में दोनों पक्षों को सोचने-समझने के लिए समय दिया गया, जबकि 02 मामलों में सुलह नहीं हो सकी।

   अभियान के दौरान थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम अलवापुर निवासी लक्ष्मी देवी का मामला विशेष रूप से भावुक रहा। पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले चार माह से अपने मायके में रह रही थीं। महिला थाना में हुई समझाइश और काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने अपने मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। दोनों अपने तीन बच्चों के साथ खुशी-खुशी घर लौटे। काउंसलिंग प्रक्रिया में काउंसलर श्रीमती नीति गुप्ता, सुश्री कुसुम गुप्ता एवं कय्यूम जरवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं महिला आरक्षी सुमन लता, सारिका सिंह चौहान एवं बबली पवार ने भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

 इस अवसर पर उपस्थित परिवारजनों को महिला हेल्पलाइन नंबरों एवं कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0