लखीमपुर खीरी: ईसानगर सड़क हादसा: ओवरलोड मैजिक ने ली 9 लोगों की जान, सिस्टम पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। में सोमवार सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही, अवैध डग्गामार वाहनों और जिम्मेदारों की चुप्पी का खौफनाक परिणाम बनकर सामने आया। ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव-भरेहटा के बीच एनएच-730 पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन ओवरटेक करते समय ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और देखते ही देखते 9 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई।
बताया जा रहा है कि 7 सीटर मैजिक में क्षमता से अधिक करीब 10 लोग सवार थे।
सवाल यह है कि आखिर जिले की सड़कों पर रोज मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड और जर्जर वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या परिवहन विभाग, स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार करते रहते हैं?
हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताते हुए डीएम और एसपी को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के आदेश भी दिए गए हैं।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम है
खीरी में रोज हो रही सड़क दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में अवैध डग्गामार वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। क्षमता से ज्यादा सवारियां भरना आम बात हो गई है। न परिवहन विभाग सख्ती दिखा रहा है, न पुलिस और न ही जनप्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर ठोस कदम उठा रहे हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो खीरी की सड़कें यूं ही लोगों की जान लेती रहेंगी और हर हादसे के बाद सिर्फ शोक संवेदनाएं जारी होती रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0